परवेश साहिब सिंह ने बारापुला फेज 3 के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बारापुला फेज 3 के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह दूसरी बार था जब परवेश साहिब सिंह ने इस स्थल पर निर्माण कार्य का दौरा किया।

वर्मा ने एक बयान में कहा, दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद, आज दूसरी बार मैंने बारापुला फेज-3 के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पिछली सरकार के दौरान, ठेकेदारों को भुगतान न होने के कारण यह परियोजना अधर में लटकी हुई थी। हमने आते ही बिलों की जाँच की और लंबित भुगतान किए, और काम में तेजी आई।

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का उद्देश्य पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार फेज-1 को दक्षिण दिल्ली में एम्स से जोड़ना है। यह सराय काले खां के पास मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़ जाएगा, जिससे पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और दैनिक यात्रियों के लिए यात्रा का समय कम होगा।https://x.com/p_sahibsingh/status/1921840469492842715/photo/3

%d bloggers like this: