नयी दिल्ली, बीडब्ल्यूएफ एयर बैडमिंटन विश्व कप के पहले टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में 11 से 14 दिसंबर तक किया जाएगा जिसमें 12 देशों की टीम खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।
ऑस्ट्रेलिया जर्मनी अजरबेजान हांगकांग ब्राजील इंडोनेशिया बुल्गारिया नाइजीरिया चीन यूएई मिस्र और वेनेजुएल ने कड़ी क्वालीफिकेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद टूर्नामेंट में जगह बनाई है।
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने विज्ञप्ति में कहा ‘‘तीन स्पर्धाओं- पुरुष ट्रिपल महिला ट्रिपल और टीम रिले- में अधिकतम 96 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।’’
विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘पुरुष एकल के पूर्व शीर्ष 10 खिलाड़ी वोंग विंग की विन्सेंट हांगकांग चीन की रिले टीम का हिस्सा होंगे।’’
एयर बैडमिंटन इस खेल का नया आउटडोर प्रारूप है जिसमें बैडमिंटन की वैश्विक पहुंच को बढ़ाने की बहुत ज़्यादा क्षमता है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common