दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि “पिछले 10 सालों में हमने कभी नहीं देखा कि बिना आर्थिक सर्वेक्षण के बजट पेश किया गया हो।
अब सवाल यह है कि क्या दिल्ली की भाजपा सरकार बजट बनाना जानती है? क्या उसे सरकार चलाना आता है?” आतिशी ने कहा कि बजट पेश करने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है क्योंकि इससे बजट तैयार करने का संदर्भ मिलता है।
अगर अर्थव्यवस्था सर्वेक्षण पेश नहीं किया जाएगा तो हम कैसे जान पाएंगे कि लोग अपनी प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से कितना खर्च कर रहे हैं और लोगों की जरूरतें क्या हैं? अर्थव्यवस्था सर्वेक्षण का डेटा बजट बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। आतिशी ने कहा, “आज से पहले देश के सभी सदनों में बजट पेश करने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है।
किस राज्य की जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय, टैक्स कलेक्शन, सब कुछ पेश किया जाता है लेकिन इस बार दिल्ली का बजट पेश करने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं किया गया,” ।
Photo : Wikimedia