पुतिन को न्यायाधिकरण का सामना करना चाहिए: नोबेल पुरस्कार विजेता

मॉस्को, इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले एक संगठन की एक प्रतिनिधि ने शुक्रवार को कहा कि वह समझती हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में युद्ध के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण का सामना करना चाहिए।

यूक्रेन के संगठन ‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ की प्रतिनिधि अलेक्जेंड्रा मत्वीचुक ने नॉर्वे के ओस्लो में प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ‘‘हमें पुतिन, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और अन्य युद्ध अपराधियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण का गठन करना चाहिए।’’

गत अक्टूबर में इस यूक्रेनी संगठन को रूसी मानवाधिकार समूह मेमोरियल और एलेस बियालियात्स्की (बेलारूसी मानवाधिकार समूह वियासना के प्रमुख) के साथ नोबेल शांति पुरस्कार-2022 का सह-विजेता घोषित किया गया था।

बियालियात्स्की फिलहाल बेलारूस की जेल में बंद हैं और वे पुरस्कार लेने के लिए नहीं पहुंच सकेंगे। यह पुरस्कार शनिवार को औपचारिक रूप से प्रदान किया जायेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: