भविष्य में और अमेरिकी-रूसी कैदियों की अदला-बदली संभव: पुतिन

मास्को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भविष्य में और भी अमेरिकी-रूसी कैदियों की अदला-बदली संभव है।

डब्ल्यूएनबीए स्टार ब्रिटनी ग्रिनर को बृहस्पतिवार को कैदियों की अदला-बदली में छोड़ा गया था और अमेरिका ने उनके बदले रूसी हथियार कारोबारी विक्टर बाउट को छोड़ा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य कैदियों की अदला-बदली की जा सकती है, पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘सब कुछ संभव है।’’ उन्होंने कहा कि भविष्य में और अमेरिकी-रूसी कैदियों की अदला-बदली संभव है।

दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत रूस ने ग्रिनर को हथियार कारोबारी विक्टर बाउट के बदले रिहा किया गया है। हालांकि, अमेरिका अन्य अमेरिकी नागरिक पॉल व्हीलेन को छुड़ाने में असफल रहा है, जो दिसंबर, 2018 से कैद में है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: