जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की मांग पर प्रदेश में पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल किया गया, जिससे उन्हें अपने भविष्य के बारे में सुरक्षा का अहसास हो।
गहलोत ने एक बयान में कहा, “नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत कर्मचारियों का भविष्य शेयर बाजार पर निर्भर करता है। केंद्र सरकार और अनेक अर्थशास्त्रियों द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था का विरोध अनुचित है।”
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली किसी भी तरह से देश के विकास में बाधक नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य में संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons