पूर्व चैम्पियन कामिले चेवालियेर हीरो महिला इंडियन ओपन मे करेंगी वापसी

गुरूग्राम, फ्रेंच गोल्फर कामिले चेवालियेर अगले सप्ताह हीरो महिला इंडियन ओपन के लिये भारत वापसी करेंगी । उन्होंने पांच साल पहले यहां पहली बार खिताब जीता था ।

चेवालियेर 2017 में भारत आई थी । इस बार वह अपने कैरियर को नया जीवन देने के लिये यहां आई है । पिछले कुछ समय से वह खराब फॉर्म से जूझ रही हैं ।

पिछले तीन साल में वह किसी टूर्नामेंट में शीर्ष दस में जगह नहीं बना सकी हैं । उन्हें यहां पिछली चैम्पियन होने के नाते मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश मिला है ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/Camille_Chevalier#/media/File:Camille_Chevalier_pro.jpg

%d bloggers like this: