जयपुर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में युवाओं द्वारा स्वच्छता को लेकर किए गए कार्य का जिक्र किया और सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान के सवाई माधोपुर का भी प्रेरक उदाहरण मेरी जानकारी में आया है। यहाँ के युवा रणथंभौर में ‘मिशन बीट प्लास्टिक’ नाम का अभियान चला रहे हैं। जिसमें रणथंभौर के जंगलों से प्लास्टिक और पालीथिन हटाया जा रहा है।’’
एक सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सबका प्रयास’ की यही भावना, देश में जनभागीदारी को मजबूत करती है और जब जनभागीदारी हो तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य भी अवश्य पूरा होता है।’’
‘मन की बात’ में अपने श्रमदान का जिक्र होने पर सवाई माधोपुर के युवाओं ने खुशी जताई और कहा कि इससे उन्हें इस दिशा में और अधिक प्रयास की प्रेरणा मिलेगी।
युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनके ‘मन की बात’ में इस मुद्दे को उठाने से श्रमदान द्वारा स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा भी मिलेगी।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons