प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली की शुभकामनाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं और प्रकाश पर्व के अवसर पर व्यक्तिगत फ़ोन कॉल के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति, महामहिम श्री डोनाल्ड ट्रंप का हार्दिक आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी मज़बूती पर ज़ोर दिया और आतंकवाद से निपटने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

X पर एक संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “राष्ट्रपति ट्रम्प, आपके फ़ोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

इस प्रकाश पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें। @realDonaldTrump @POTUS”https://en.wikipedia.org/wiki/File:TrumpModi.jpg

%d bloggers like this: