प्रधानमंत्री 12 जनवरी को पुडुचेरी में युवा महोत्सव में शामिल लेंगे

पुडुचेरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को पुडुचेरी में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे। पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमशिवायम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

यह एक साल के भीतर प्रधानमंत्री का केंद्र शासित प्रदेश का तीसरा दौरा होगा।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: