फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका आज नई दिल्ली पहुँचे और अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत की।हवाई अड्डे पर शिक्षा राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया।
राबुका के साथ उनकी पत्नी सुलुती राबुका, फिजी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फिजी साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है। नई दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री राबुका कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।https://x.com/MEAIndia/status/1959417706748518738/photo/1