फेसबुक का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़ा

मेनलो पार्क (अमेरिका), सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने बताया कि जूलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध आय 17 फीसदी बढ़कर 9.19 अरब अमेरिकी डॉलर या 3.22 डॉलर प्रति शेयर हो गई।

कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 7.85 अरब अमेरिकी डॉलर या 2.71 डॉलर प्रति शेयर का मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में फेसबुक की आय 35 प्रतिशत बढ़कर 29.01 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान उसकी विज्ञापन आय में मजबूत बढ़ोतरी हुई।

फैक्टसेट के एक सर्वेक्षण के अनुसार विश्लेषकों को औसतन 24.49 अरब अमेरिकी डॉलर की आय के साथ प्रति शेयर 3.19 अमेरिकी डॉलर के मुनाफे की उम्मीद थी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: