बेरेटिनी ने रूड को हराया, इटली ब्रिसबेन सिटी फाइनल में

सिडनी, मातियो बेरेटिनी ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराया जिससे इटली ने नॉर्वे को हराकर यूनाईटेड कप टेनिस टूर्नामेंट के ब्रिसबेन सिटी फाइनल में जगह बनाई।

बेरेटिनी की जीत से इटली ने मंगलवार को नॉर्वे पर 3-0 की विजयी बढ़त बना ली और इस मिश्रित टीम टूर्नामेंट के ग्रुप ई में उसका शीर्ष पर रहना भी तय हो गया।

बुधवार को इटली का सामना पोलैंड या स्विट्जरलैंड से होगा।

पर्थ में मारिया सकारी ने बेल्जियम की एलिस मर्टेन्स को 6-1, 7-5 से हराकर अपनी टीम यूनान को पर्थ सिटी फाइनल्स में जगह दिलाई।

यूनान को आगे बढ़ने के लिए ग्रुप ए के अंतिम मैच से सिर्फ दो अंक की जरूरत थी। इससे पहले यूनान के लिए सोमवार को स्टेफानोस सितसिपास ने डेविड गोफिन को हराया था।

सिडनी में जेसिका पेगुला की लॉरा सिगेमंड और फ्रांसिस टियाफो की ऑस्कर ओटे पर जीत से अमेरिका ने जर्मनी को 5-0 से हराया और टीम ग्रुप सी में शीर्ष पर रही।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: