प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बुरुंडी के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (AU) के चेयरपर्सन एवरिस्ट न्दायिशिमिये से मुलाकात की।दोनों नेताओं ने 2023 में भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को G20 का स्थायी सदस्य बनाने में भारत की भूमिका को याद किया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-अफ्रीकी संघ साझेदारी ‘ग्लोबल साउथ’ के भीतर सहयोग का एक मुख्य स्तंभ है।मोदी और न्दायिशिमिये ने आपसी सुविधा के अनुसार चौथी भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक आयोजित करने पर चर्चा की।दोनों नेताओं ने भारत और बुरुंडी के बीच द्विपक्षीय संबंधों की भी समीक्षा की, जिसमें आर्थिक सहयोग, विकास साझेदारी, कृषि आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सेवा और क्षमता-निर्माण पहल शामिल थीं। https://x.com/MEAIndia/status/2099138070159442192/photo/1