बड़े बजट के बावजूद मुंबई नगर निकाय महिला खिलाड़ियों के लिए शौचालय नहीं बना सका: ठाकुर

मुंबई, केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि सबसे ज्यादा कर प्राप्त होने और बजट के बावजूद मुंबई नगर निकाय महिला खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शौचालय बनाने में नाकाम रहा।

ठाकुर मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर गए थे। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्तमान में शिवसेना सांसद राहुल शेवाले कर रहे हैं जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं।

सूचना एवं प्रसारण तथा खेल और युवा मामलों के मंत्री ठाकुर ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुंबई में महिला खिलाडियों के पास ढंग के शौचालय तक नहीं हैं। नगर निकाय का बजट सबसे बड़ा है और उसे सबसे ज्यादा कर मिलता है लेकिन वह महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शौचालय बनाने में विफल रहा है।”

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: