भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

जयपुर, पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई। शर्मा सांगानेर से विधायक हैं।  राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ समर्थित शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है। वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं।

   बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है।  विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें वह आखिरी पंक्ति में खड़े थे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: