भविष्य में अगर पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी तो वह सिर्फ आतंकवाद और POK पर ही होगी: राजनाथ सिंह

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को पूरी दुनिया के सामने बड़ी स्पष्टता और दृढ़ता के साथ रखा है। उनका संबोधन न केवल भारत की भावना की अभिव्यक्ति है, बल्कि यह हमारे देश की सैन्य, कूटनीतिक और नैतिक ताकत का भी परिचय है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर भविष्य में पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी तो वह सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर ही होगी। उन्होंने #ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम और साहस की भी खुलकर प्रशंसा की है। पूरे देश को भारतीय सेना पर गर्व है। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को उनके मजबूत नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया। https://en.wikipedia.org/wiki/Rajnath_Singh#/media/File:Defence_Minister_Shri_Rajnath_Singh.jpg

%d bloggers like this: