भाजपा की हिमगौरी आडके नासिक की महापौर चुनी गईं, शिवसेना को मिला उपमहापौर पद

नासिक (महाराष्ट्र), भारतीय जनता पार्टी की हिमगौरी आहेर-आडके को शुक्रवार को नासिक नगर निगम (एनएमसी) का महापौर और शिवसेना के विलास शिंदे को उप महापौर चुना गया।

भाजपा ने आखिरी समय में शिवसेना को अपने साथ लेने का फैसला किया और पार्टी की उम्मीदवार सीमा पवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे हिमगौरी के महापौर बनने का रास्ता साफ हो गया।

भाजपा ने एनएमसी चुनाव अकेले लड़ा था जबकि शिवसेना और राकांपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। 122 सदस्यों वाली एनएमसी में भाजपा के 72 पार्षद हैं जबकि शिवसेना के 26 शिवसेना (उबाठा) के 15 राकांपा के चार कांग्रेस के तीन और मनसे का एक पार्षद है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: