भाजपा नेता बी बी त्यागी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

लक्ष्मी नगर से दो बार पार्षद रह चुके भाजपा नेता बी बी त्यागी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दो बार पार्षद रह चुके और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष त्यागी ने 2015 में लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। त्यागी पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली में दो तरह की राजनीति देखने को मिल रही है, एक काम की राजनीति और दूसरी काम रोकने की राजनीति। काम की राजनीति का चेहरा ‘अरविंद केजरीवाल’ है। लोग चाहते हैं कि उनके बच्चों के लिए स्कूल बनें, उनके लिए अस्पताल बनें और अरविंद केजरीवाल जनता के लिए सारे काम करवा रहे हैं। यही वजह है कि लोग केजरीवाल को इतना पसंद करते हैं।” https://x.com/AamAadmiParty/status/1853344325351960964/photo/2

%d bloggers like this: