भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर सीएम हाउस, 17 एबी मथुरा रोड पर प्रदर्शन किया। उत्तर-पश्चिम लोकसभा से भाजपा सांसद, प्रदेश महासचिव और प्रदर्शन संयोजक योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत अन्य विधायक, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सम्मानित आम लोग मौजूद रहे।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “इस बार 10 हजार से ज्यादा बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मियों के घर दिवाली नहीं मनाई गई, जबकि आतिशी मार्लेना अपने आकाओं के साथ दिवाली मना रही थीं, मैं आज उन्हें आईना दिखाने आया हूं; ये 10 हजार से ज्यादा बस मार्शल और सिविल डिफेंस कर्मी सिर्फ एक संख्या नहीं है, ये पूरा परिवार है, जिन्हें एक हस्ताक्षर से अक्टूबर 2023 में नौकरी से निकाल दिया गया, मैं आतिशी से बार-बार पूछता हूं कि इस आदेश पर किसके हस्ताक्षर हैं, लेकिन वो नहीं बताती हैं, क्योंकि हस्ताक्षर उनके बॉस अरविंद केजरीवाल के हैं। सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल के 2023 के आदेश को देखिए, जिसमें उन्होंने बस मार्शलों को नौकरी से निकाला है। हम सीएम आतिशी मार्लेना को बताने आए हैं कि ये कुकृत्य आपके बॉस ने किया है, और जब तक इन बस मार्शलों को नौकरी नहीं मिल जाती, हम आप को चैन से नहीं बैठने देंगे!” https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1853363774041772451/photo/1