भाजपा ने पन्ना प्रमुखों और शक्ति केंद्र प्रमुखों के घरों पर नाम पट्टिका और झंडे लगाने का अभियान शुरू किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पन्ना प्रमुखों और शक्ति केंद्र प्रमुखों के घरों पर नाम पट्टिका और झंडे लगाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत भाजपा दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आवास पर पहली पट्टिका और झंडा लगाकर की गई। दिल्ली भाजपा ने कहा कि सचदेवा खुद एक ‘शक्ति केंद्र’ हैं। नाम पट्टिका और झंडा भाजपा के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने लगाया।यह अभियान भाजपा के चुनावी नारे मेरा बूथ सबसे मजबूत का हिस्सा है।सचदेवा ने कहा, “आज बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जेजे कॉलोनी, जिला नजफगढ़, विधानसभा- विकासपुरी, मंडल- कुंवर सिंह नगर की बूथ अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी (बूथ नंबर 19) और बूथ अध्यक्ष श्रीमती राम प्यारी (बूथ नंबर 18) के घर पर नेम प्लेट लगाई गई और आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ जीतने का संकल्प लिया गया।” https://x.com/ArunSinghbjp/status/1866395922634007016/photo/1

%d bloggers like this: