भारतीय रेलवे ने कहा है कि अप्रैल से दिसंबर 2022 के दौरान शुरुआती आधार पर यात्री खंड में उसकी कुल अनुमानित कमाई रु. 48913 करोड़ रुपये की तुलना में 71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में 28569 करोड़ की उपलब्धि हासिल की थी।
आरक्षित यात्री खंड में, 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 56.05 करोड़ की तुलना में 59.61 करोड़ है, जो 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से उत्पन्न राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 26400 करोड़ की तुलना में 38483 करोड़ है, जो 46 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
अनारक्षित यात्री खंड में, 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 16968 लाख की तुलना में 40197 लाख है, जो 137% की वृद्धि दर्शाती है। 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान अनारक्षित यात्री खंड से उत्पन्न राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2169 करोड़ रुपये की तुलना में 381 प्रतिशत की वृद्धि को देखते हुए 10430 करोड़ रुपये है।
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/File:Indian_Railways,_Double-Decker_trains,_Upper_Deck.jpg