भारत और इंडोनेशिया ने 8वीं संयुक्त आयोग की बैठक में रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो के साथ 8वीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की।दोनों पक्षों ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की और राजनीतिक संबंधों, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, समुद्री मामलों और शिपिंग, व्यापार, फिनटेक, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स, उर्वरक, महत्वपूर्ण खनिजों, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर व्यापक चर्चा की।

उन्होंने क्षेत्रीय घटनाक्रमों, बहुपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने और भारत-आसियान जुड़ाव को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।बैठक के बाद, इंडोनेशियाई पक्ष ने कहा कि चर्चा में व्यापार, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों जैसी प्रमुख प्राथमिकताएं शामिल थीं।

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जकार्ता की आगामी यात्रा के लिए भी उत्सुकता जताई और इसे द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने और दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचाने का एक अवसर बताया।https://x.com/DrSJaishankar/status/2063566101796319444/photo/16.00(राष्ट्रीय)

%d bloggers like this: