विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेकिया के प्रतिनिधियों के साथ V4+इंडिया फॉर्मेट में पहली बैठक की।
इस बैठक में पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की, हंगरी की उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अनीता ओर्बन, स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार और चेकिया के विदेश मंत्री पेट्र मैसिंका शामिल हुए।दोनों पक्ष अपने विदेश मंत्रियों की सालाना बैठकों के जरिए राजनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।
उन्होंने सालाना V4+इंडिया बिजनेस फोरम आयोजित करके आर्थिक जुड़ाव को और गहरा करने का भी फैसला किया। इस बैठक में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र में मज़बूत पार्टनरशिप और साथ ही डिफेंस सहयोग को फिर से मज़बूत करने पर ज़ोर दिया गया।
भारत और विसेग्राड ग्रुप ने सांस्कृतिक सहयोग और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने और मल्टीलेटरलिज़्म (बहुपक्षवाद) के समर्थन में मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई।विसेग्राड ग्रुप (जिसे विसेग्राड फोर या V4 के नाम से भी जाना जाता है) मध्य यूरोप के चार देशों – चेक रिपब्लिक, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया – का एक सांस्कृतिक और राजनीतिक गठबंधन है।https://x.com/DrSJaishankar/status/2102099037042221501/photo/2