भारत की अंडर-17 पुरुष टीम म्यांमार के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी

नयी दिल्ली,  भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम तीन और पांच मार्च को यांगून में म्यांमार के खिलाफ दो मैत्री मुकाबले खेलेगी। भारतीय टीम एएफसी अंडर-17 एशियाई कप की तैयारी कर रही है जो सऊदी अरब में आयोजित होगा।

             टीम इस वर्ष अब तक चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेल चुकी है जिसमें दो ताजिकिस्तान (गोवा में) और दो तुर्किये (अंताल्या में) के खिलाफ रहे।

             तुर्किये से लौटने के बाद कोच बिबियानो फर्नांडिज की टीम गोवा में प्रशिक्षण जारी रखे हुए है।

            टीम 28 फरवरी को म्यांमार की राजधानी के लिए रवाना होगी।  भारत की तरह म्यांमार ने भी एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया है। भारत ग्रुप डी में छह मई को ऑस्ट्रेलिया  10 मई को उज्बेकिस्तान और 13 मई को दक्षिण कोरिया का सामना करेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: