भारत की राष्ट्रपति ने चिली के राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति भवन में चिली गणराज्य के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट की अगवानी की। उन्होंने उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया।राष्ट्रपति बोरिक का भारत की पहली यात्रा पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रपति पद तक की उनकी राजनीतिक यात्रा दुनिया भर के युवा नेताओं के लिए प्रेरणा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह यात्रा भारत-चिली संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है जब हम राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं भारत और चिली की राजनीतिक और आर्थिक प्राथमिकताएं एक दूसरे की पूरक हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के कई अवसर हैं। राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि हाल के वर्षों में भारत और चिली के बीच व्यापार बढ़ा है और कई भारतीय कंपनियों ने चिली में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं हैं।

राष्ट्रपति ने चिली में भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की, जो चिली में भारतीय व्यंजनों, योग और आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने और हमारे लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को आगे बढ़ाने का एक बड़ा अवसर है और यह यात्रा भारत-चिली संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: