कोयला मंत्रालय के अनुसार, नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर, 2022 के दौरान भारत का कुल कोयला उत्पादन 67.94 मीट्रिक टन से 11.66 प्रतिशत बढ़कर 75.87 मिलियन टन हो गया। कोयला मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 22 के दौरान , कोल इंडिया लिमिटेड ने 12.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि सिंगरेनी कोलियरीज़ कंपनी लिमिटेड और कैप्टिव खदानों / अन्य ने क्रमशः 7.84 और 6.87 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
कोयला उत्पादन में शीर्ष 37 खानों में से 24 खानों ने 100 प्रतिशत से अधिक का उत्पादन किया और पांच खानों का उत्पादन 80 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।
बिजली उपयोगिताओं का प्रेषण पिछले वर्ष के 60.20 मीट्रिक टन की तुलना में नवंबर 22 के दौरान 3.55 प्रतिशत बढ़कर 62.34 मीट्रिक टन हो गया है। कोयला आधारित बिजली उत्पादन ने नवंबर 21 की तुलना में नवंबर 22 में 16.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और नवंबर 22 में समग्र बिजली उत्पादन नवंबर 21 में उत्पन्न बिजली की तुलना में 14.63 प्रतिशत अधिक रहा है।
फोटो क्रेडिट : https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Coal_mine_in_Dhanbad,_India.jpg