भारत निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी है। आम आदमी पार्टी ने चुनावी प्रदर्शन के आधार पर चार राज्यों में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता की शर्त को पूरा किया, यानी -दिल्ली, गोवा, पंजाब और हाल ही में गुजरात में। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है, सभी को बहुत-बहुत बधाई। लोग हमसे काफी उम्मीदें रखते हैं। आज लोगों ने हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रभु, हमें इस उत्तरदायित्व को अच्छी तरह से निभाने का आशीर्वाद दें”।
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा चुनाव आयोग द्वारा वापस ले लिया गया।
उत्तर प्रदेश में आरएलडी, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य पार्टी का दर्जा रद्द कर दिया गया। वे पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (आरयूपीपी)के रूप में बने रहेंगे।
नागालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), मेघालय में वॉइस ऑफ़ द पीपल पार्टी और त्रिपुरा में टिपरामोथा को “मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दल” का दर्जा दिया गया।
https://en.wikipedia.org/wiki/Aam_Aadmi_Party#/media/File:Aam_Aadmi_Party_logo_(English).svg