भारत ने चिली को वेव्स 2025 के लिए आमंत्रित किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट की भारत की पांच दिवसीय यात्रा के हिस्से के रूप में नई दिल्ली में चिली की संस्कृति, कला और विरासत मंत्री कैरोलिना अरेडोन्डो से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने विभिन्न चर्चाओं को सुगम बनाया, विशेष रूप से आगामी विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) के बारे में, जो 1 से 4 मई, 2025 तक होने वाला है। उन्होंने इस आयोजन के लिए निमंत्रण दिया और कैरोलिना अरेडोन्डो को भारतीय मूर्तियों को दर्शाती एक पेंटिंग भेंट की।

इस बैठक में चिली के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें चिली दूतावास में तीसरे सचिव श्री मार्टिन गोरमाज़, विदेश मंत्रालय के अवर सचिव लक्ष्मी चंद्रा और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (फिल्म्स) डॉ. अजय नागभूषण एम.एन. शामिल थे। विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) M&E उद्योग में चर्चा, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख मंच है। यह कार्यक्रम उद्योग के नेताओं, हितधारकों और नवप्रवर्तकों को संभावनाओं, चुनौतियों पर चर्चा करने, वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने और क्षेत्र के भविष्य को प्रभावित करने के लिए एक साथ लाएगा।

https://x.com/Murugan_MoS/status/1907051364418773415/photo/1

%d bloggers like this: