भारत ने स्टार्ट-अप के लिए अंतरिक्ष डिजाइन प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्ट-अप को उनके नवोन्मेषी विचारों को तेज गति से क्रियाशील करने योग्य मॉडल में बदलने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से अहमदाबाद में एक अत्याधुनिक डिजाइन प्रयोगशाला का अनावरण किया है।

             भारतीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन्सपैक) की अंतरिक्ष प्रणाली डिजाइन प्रयोगशाला का उद्घाटन भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इस सप्ताह के शुरू में अहमदाबाद के बोपाल में किया।

             इन्सपैक के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा कि इन्सपैक डिज़ाइन प्रयोगशाला में ‘‘मॉडलिंग’’, उपकरण और अंतरिक्ष यान, भू-स्टेशन और प्रक्षेपण यान वैमानिकी के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त विश्लेषण एवं ‘‘सिमुलेशन सॉफ़्टवेयर’’ शामिल हैं।

             सोमनाथ ने कहा कि ऐसी सुविधाएं गैर-सरकारी संस्थाओं को अत्याधुनिक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाएंगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: