बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, कैंसर देखभाल में विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम के दूसरे चरण का उद्घाटन आज विशाखापत्तनम में टाटा मेमोरियल सेंटर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में किया गया।
स्वास्थ्य सेवा के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारतीय विशेषज्ञता के साथ, क्षेत्र में क्षमता निर्माण की दिशा में विदेश मंत्रालय की इस पहल की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में की थी।
यह चार सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑन्को-पैथोलॉजी, ऑन्को-नर्सिंग, पैलिएटिव मेडिसिन, प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में कैंसर देखभाल के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है; और इसमें अत्याधुनिक नैदानिक और चिकित्सीय तकनीकों पर उन्नत व्यावहारिक कार्यशालाएं शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में BIMSTEC देशों के कुल 35 कैंसर देखभाल विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीतियों के अनुरूप यह पहल BIMSTEC देशों के बीच स्वास्थ्य सहयोग को और मजबूत करेगी।https://x.com/MEAIndia/status/2008537394405143023/photo/1