नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) 28-31 अक्टूबर 2025 तक चार दिवसीय एशिया पैसिफिक एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ग्रुप (APAC-AIG) की बैठक के साथ-साथ वर्कशॉप की मेजबानी करेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।APAC-AIG की बैठक सालाना होती है और एशिया प्रशांत क्षेत्र में ICAO सदस्य देशों के साथ-साथ विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठन इस बैठक में भाग लेते हैं
। यह बैठक आम तौर पर APAC क्षेत्र में ICAO के किसी एक सदस्य देश द्वारा आयोजित की जाती है।भारत पहली बार APAC-AIG बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें एशिया प्रशांत देशों के विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरणों के साथ-साथ ICAO से लगभग 90 प्रतिनिधि भाग लेंगे।बैठक में विमान दुर्घटना जांच के विभिन्न पहलुओं, जिसमें प्रक्रियाएं और रिपोर्टिंग शामिल हैं,
पर चर्चा की जाएगी। समूह की बैठकों का उद्देश्य दुर्घटना/घटना जांच प्राधिकरणों के बीच विशेषज्ञता, अनुभव और जानकारी साझा करने को बढ़ावा देना है और एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में दुर्घटना/घटना जांच क्षमता में सुधार के लिए उनके बीच सहयोग विकसित और मजबूत करना है।
यह वर्कशॉप 28-29 अक्टूबर 2025 को होगी, जिसमें एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन से जुड़े टॉपिक शामिल होंगे। इस वर्कशॉप में AAIB, DGCA के अधिकारी और इंटरनेशनल पार्टिसिपेंट्स शामिल होंगे। एशिया पैसिफिक क्षेत्र में ICAO सदस्य देशों के प्रतिनिधि और AAIB अधिकारी 30 और 31 अक्टूबर को चर्चा करेंगे।https://en.wikipedia.org/wiki/Air_India_Flight_171#/media/File:Air_India_787-8_(VT-ANB).jpg