भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली,  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत के जल्द संपन्न होने की संभावना नहीं है।

             गोयल ने यहां आयोजित 17वें  टॉय बिज इंटरनेशनल बी2बी एक्सपो  से इतर संवाददाताओं से कहा   कुछ चिंताएं हैं। कई ऐसे उत्पाद हैं जहां हम उन्हें बाजार पहुंच की अनुमति नहीं दे सकते। मुझे नहीं लगता कि पेरू के साथ एफटीए बहुत जल्द होने जा रहा है।

             उल्लेखनीय है कि भारत और पेरू के बीच प्रस्तावित एफटीए के लिए बातचीत साल 2017 में शुरू हुई थी। दूसरी ओर  भारत-कनाडा एफटीए के संबंध में मंत्री ने सकारात्मक संकेत दिए।

             उन्होंने बताया कि भारतीय अधिकारियों का एक दल बातचीत के अगले दौर के लिए सोमवार को कनाडा जाएगा। गोयल ने कहा   कनाडा के साथ एफटीए वार्ता अच्छी प्रगति पर है। हमारी टीम अगले दौर की बातचीत के लिए सोमवार को जा रही है। हमारी कोशिश है कि हम अगले छह महीनों में इसे अंतिम रूप दे दें।

             केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि वह 13 जुलाई को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रेल  सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ब्रसेल्स जाएंगे  जहां वे  भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद  (टीटीसी) की बैठक में हिस्सा लेंगे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: