मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन

पाकिस्तान मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह का आज निधन हो गया वह 73 साल के थे। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। उनके देहावसान पर उनके चाहने वालों ने दुःख व्यक्त किया। उनकी बेटी नताशा ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट किया, पंजाब का और, हिंदुस्तान का बेटा, कनाड़ा प्रेमी, सच बोलने वाले, दलितों और शोषितों की आवाज तारिक फतेह अब इस दुनिया में नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस सदमें से उबरने की शक्ति प्रदान करे। फतेह के चाहने वाले जो उन्हें जानते थे और उनके द्वारा शुरू की गई क्रांति सभी के साथ जारी रहेगी। कुछ उनके चाहने वालों ने कहा कि वह एक महान सेनानी, असहज सत्य के वक्ता और पाकिस्तानी सेना को आईना दिखाने के लि, जाने जाते हैं। इस खबर से सभी सदमें में हैं वह सबसे बहादुर आत्माओं में ,एक थे जिसने बहुत से लोगों को अत्याचार के खिलाफ बोलने के लिए प्रेरित किया और आगे भी उनके शब्द-कार्य बहुत से लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। ओम शांति।

फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: