मणिपुर के चुराचांदपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इम्फाल, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मणिपुर पुलिस और भारतीय सेना की 19 गढ़वाल राइफल्स की संयुक्त टीम ने के. थेनजांग गांव के जंगल क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान हथियार विस्फोटक और युद्ध संबंधी सामग्री बरामद की।

उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों में कम से कम चार राइफल तीन पिस्तौल मैगजीन गोला-बारूद और विस्फोटक शामिल हैं।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: