इंफाल, मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने कहा कि उनकी सरकार डिजिटल परिवर्तन की अनेक पहलों को लागू करते हुए नागरिकों की निजता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पहली राज्य-स्तरीय डिजिटल गवर्नेंस एआई साइबर सुरक्षा और कौशल कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य डिजिटल रूप से सशक्त समावेशी और भविष्य के लिए तैयार मणिपुर बनाना है।
उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी राज्य के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है जिसमें शासन को बेहतर बनाने युवाओं के लिए अवसर पैदा करने और लोक सेवा डिलीवरी को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा ‘‘हमारा लक्ष्य एक सुरक्षित नागरिक-केंद्रित और समावेशी डिजिटल परितंत्र बनाना है जहां हर नागरिक को चाहे वह कहीं भी हो कुशल पारदर्शी और भरोसेमंद सरकारी सेवाओं तक पहुंच मिले।’’
सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रौद्योगिकी आधारित पहल लागू करते समय नागरिकों की निजता और सुरक्षा को प्राथमिकता देती रहेगी।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common