दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सिरसा ने दिल्ली के निवासियों से अपील की कि वे प्रवर्तन कार्रवाई से बचने के लिए स्वेच्छा से प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुलेआम निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता और प्रदूषण फैलाने के लिए ज़िम्मेदार उद्योगों को काम करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों को सील किया जा सकता है और उनके बिजली के मीटर हटाए जा सकते हैं।
सिरसा ने कहा कि अब तक प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई के तहत 2,000 उद्योगों की पहचान की गई है और उन्हें सील किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की लड़ाई जारी रहेगी।