मराठवाड़ा में पानी की किल्लत : टैंकर से आपूर्ति दोगुनी हुई, 1,300 से ज्यादा कुओं का अधिग्रहण

छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है और पिछले एक महीने में गांवों तक पानी पहुंचाने वाले टैंकरों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। संभागीय आयुक्त के कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार इस इलाके के छत्रपति संभाजीनगर जालना बीड परभणी नांदेड़ हिंगोली लातूर और धाराशिव ज़िलों में टैंकर पर निर्भर गांवों की संख्या 15 मई को 119 थी जो अब बढ़कर 244 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार तैनात किए गए टैंकरों की संख्या 194 से बढ़कर 413 हो गई है जबकि पानी की आपूर्ति के लिए अधिगृहीत किए गए कुओं की संख्या 468 से बढ़कर 1 329 हो गई है जिसका मतलब यह है कि सिर्फ एक महीने में इनमें 861 की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर जिले में वर्तमान में सबसे अधिक संख्या में टैंकर हैं। वहां 262 टैंकर 152 गांवों तक पानी पहुंचाते हैं। नांदेड़ जिले में सबसे अधिक 319 कुएं अधिगृहीत किए गए हैं।

जिलेवार टैंकर इस प्रकार हैं: छत्रपति संभाजीनगर-262 जालना-92 धाराशिव-19 नांदेड़-14 परभणी-11 बीड-10 लातूर-3 और हिंगोली-2। रिपोर्ट में कहा गया है कि पानी की किल्लत के बीच नांदेड़ में 319 कुओं का अधिग्रहण हुआ है तथा बीड में 214 धाराशिव में 208 छत्रपति संभाजीनगर में 197 लातूर में 151 जालना में 110 हिंगोली में 66 और परभणी में 64 कुओं का अधिग्रहण किया गया है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: