औरंगाबाद (महाराष्ट्र), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) 24 अप्रैल को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रैली आयोजित करेगी। इस रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) भी शामिल होंगे।
बीआरएस विधायक जीवन रेड्डी ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी की यह तीसरी रैली होगी। इससे पहले पार्टी ने नांदेड़ और लोहा-कंधार में रैली का आयोजन किया था, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
उन्होंने कहा, ‘‘रैली अमकाश मैदान में होगी। इसे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव संबोधित करेंगे।’’
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons