महिलाओं के लिए ₹2500 प्रतिमाह मानदेय को पहली कैबिनेट में पास करें: आतिशी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज दिल्ली की सभी महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि आज भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का फैसला लिया जाएगा और 8 मार्च तक पहली किस्त भी आ जाएगी। आतिशी ने कहा, “भाजपा ने चुनाव के समय एक समय दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा किया था और कहा था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को पास किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि 8 मार्च को महिलाओं के खातों में ₹2500 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

“महिलाओं को मासिक भत्ता देना दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का एक प्रमुख मुद्दा था। भाजपा, आप और कांग्रेस ने महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता का वादा किया था – दिल्ली के मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 46.2 प्रतिशत है।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: