कोलकाता, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की फिटनेस और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए यहां फिट इंडिया पिंक साइक्लोथन में हिस्सा लिया।
देश भर में ‘संडे ऑन साइकिल’ पहल में नागरिकों का उत्साह से हिस्सा लेना जारी है जिससे फिटनेस व्यावहारिकता और सामुदायिक जुड़ाव का संदेश और मजबूत हुआ।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने और स्वच्छ पर्यावरण में योगदान देने के लिए साइकिलिंग को एक आसान लेकिन असरदार तरीके के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल नागरिकों में फिटनेस और सामूहिक जिम्मेदारी की संस्कृति बनाने में मदद करती है।
मांडविया ने अपने कहा ‘‘जब महिलाएं मजबूत होती हैं तो परिवार और समाज तरक्की करते हैं और सीधे राष्ट्र-निर्माण में योगदान देते हैं।’’
मंत्री ने खेल और फिटनेस गतिविधियों में महिलाओं और लड़कियों को अधिक प्रोत्साहन और मौके देने की अपील की और साथ ही कहा कि सबको साथ लेकर चलने वाली भागीदारी समुदायों को मजबूत करती है और देश को आगे बढ़ाती है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common