मीनाक्षी लेखी ने बारामुला में पहले साहित्य महोत्सव का उद्घाटन किया

श्रीनगर, केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत बुधवार को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में पहले साहित्य महोत्सव का उद्घाटन किया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव में देश की कई साहित्यिक हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।

लेखी ने इस प्रकार के महोत्सव आयोजित करने के लिए जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे महोत्सव देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं जिससे वे अपने भीतर रचनात्मकता तलाश सकें।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: