मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर और सैदुलजाब में हुई दुखद घटनाओं में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने उन बहादुर नागरिकों और बचाव कर्मियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने संकट के समय कई लोगों की जान बचाने में असाधारण साहस, सूझबूझ और संवेदना का परिचय दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार उन सच्चे नायकों को सलाम करती है जिन्होंने अपनी सुरक्षा से ऊपर मानवता को रखा और ज़रूरत के समय दूसरों की मदद के लिए आगे आए।https://x.com/CMODelhi/status/2065400371758170612/photo/2