कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता से सटे सॉल्ट लेक इलाके में राज्य यातायाता पुलिस मुख्यालय में स्थापित नए नियंत्रण कक्ष का शुक्रवार को उद्घाटन किया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती पुलिस महानिदेशक सिद्धार्थ नाथ गुप्ता और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि नए नियंत्रण कक्ष से पूरे राज्य में यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। शुभेंदु अधिकारी ने इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और नए नियंत्रण कक्ष की बारीकियों के बारे में जानकारी ली।
एक अधिकारी ने बताया ‘‘हमारे अधिकारियों के साथ हुई संक्षिप्त बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सेवाओं की सराहना की और उनसे अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहने को कहा।’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common