मुमताज जहरा बलोच पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की नयी प्रवक्ता बनीं

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पेशे से राजनयिक रहीं मुमताज जहरा बलोच विदेश मंत्रालय की नयी प्रवक्ता नियुक्त की गई हैं। वह आसिम इफ्तिखार अहमद का स्थान लेंगी जिन्हें फ्रांस में पाकिस्तान का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

राजदूत बलोच फिलहाल एशिया एवं प्रशांत के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय के कार्यालय ने बयान जारी करके कहा कि बलोच इसके पहले कोरिया गणराज्य में वर्ष 2020 से 2021 तक राजदूत के रूप में काम कर चुकी हैं।

वह वर्ष 2015 से 2020 तक बीजिंग स्थित पाकिस्तानी दूतावास में मिशन के उप प्रमुख/मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं।

बलोच वर्ष 2006 से 2011 तक वाशिंगटन डीसी स्थित पाकिस्तानी दूतावास में राजनीतिक मामलों के काउंसलर के पद पर रहीं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://mobile.twitter.com/fsaisbpk/status/1569643778490646529/photo/1

%d bloggers like this: