मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने जेद्दा में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने आज जेद्दा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए भीषण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने जुलाई 2023 में नई दिल्ली में महासचिव के साथ अपनी बैठक को याद किया। उन्होंने सहिष्णु मूल्यों को बढ़ावा देने, संयम की वकालत करने और सामाजिक सामंजस्य और सद्भाव को आगे बढ़ाने में मुस्लिम वर्ल्ड लीग की भूमिका की सराहना की। भारत के सदियों पुराने दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम [विश्व एक परिवार है] को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक बहु-सांस्कृतिक, बहुभाषी, बहु-जातीय और बहु-धार्मिक समाज के रूप में विविधता में एकता का जश्न मनाता है। भारत की अविश्वसनीय विविधता एक मूल्यवान ताकत है जिसने इसके जीवंत समाज और राजनीति को आकार दिया है। उन्होंने उग्रवाद, आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ मुस्लिम वर्ल्ड लीग के दृढ़ रुख की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो आज कई क्षेत्रों में एक स्थायी साझेदारी के रूप में विकसित हुआ है। घनिष्ठ सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं।https://x.com/MhmdAlissa/status/1914785934580625579/photo/1

%d bloggers like this: