मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव सैकड़ों मील तक फैला, जलीय जीवों के लिए खतरा

मेक्सिको सिटी, मेक्सिको की खाड़ी में मार्च की शुरुआत में हुआ तेल रिसाव 600 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैल गया जिसमें सात प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र भी शामिल हैं।

मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि यह रिसाव एक अज्ञात जहाज और दो प्राकृतिक रिसाव स्रोतों से हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने पूर्वी राज्य वेराक्रूज के तट के पास हुए रिसाव से गंभीर पर्यावरणीय क्षति की आशंका से इनकार किया है। प्रारंभिक जांच के निष्कर्ष बृहस्पतिवार जारी किए गए।

नौसेना सचिव एडमिरल रेयमंडो मोरालेस ने बताया कि उपग्रह चित्रों और क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद तेल रिसाव के तीन मुख्य कारणों का पता चला है। वहीं पर्यावरण सचिव एलीसिया बार्सेना ने कहा कि रिसाव से वेराक्रूज और ताबास्को के सात प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र प्रभावित हुए हैं लेकिन ‘‘हमने कोई गंभीर पर्यावरणीय क्षति नहीं पाई है।

पर्यावरण अधिकारियों का कहना है कि तेल रिसाव से छह प्रजातियों के जीव प्रभावित हुए हैं जिनमें समुद्री कछुए पक्षी और मछलियां शामिल हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: