मैसुरु में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने मैसुरु में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को गंभीरता से लिया है और अपराधियों को जल्द पकड़कर कानून में दायरे में लाया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर आये बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और कानून के दायरे में लाया जाएगा।’’

मैसुरु में चामुडी हिल के निकट पांच लोगों ने एक कॉलेज छात्रा से मंगलवार को कथित रूप से बलात्कार किया और यह मामला बुधवार को सामने आया। आरोपियों ने लड़की के पुरुष मित्र पर भी हमला किया। पीड़िता और उसके मित्र का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: