यमुना के किनारे चल रही बोट टूरिज्म और फेरी सेवा परियोजना की उच्च-स्तरीय समीक्षा

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा की उपस्थिति में सोनिया विहार और जगतपुर के बीच यमुना के किनारे चल रही मनोरंजक बोट टूरिज्म और फेरी सेवा परियोजना की उच्च-स्तरीय समीक्षा की।

आईडब्ल्यूएआई, डीडीए, डीटीटीडीसी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय जलमार्ग-110 पर विकसित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना, स्थानीय संपर्क को मज़बूत करना और यमुना नदी तट को एक जीवंत मनोरंजक गलियारे में बदलना है।प्रवेश साहिब सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह पहल यमुना तटों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और दिल्ली के शहरी परिवहन नेटवर्क में जल-आधारित परिवहन को एकीकृत करने में मदद करेगी।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि यह परियोजना यमुना पर “हरित नदी पर्यटन के एक नए युग” का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड नावें, तैरते जेटी और उन्नत यात्री सुविधाएँ नदी की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक विरासत को पुनर्जीवित करते हुए स्थायी पर्यटन और आवागमन के विकल्प पैदा करेंगी।

सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, हम न केवल बुनियादी ढाँचे का निर्माण कर रहे हैं, बल्कि अपनी पवित्र नदियों के गौरव को भी पुनर्स्थापित कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह परिवर्तन राष्ट्रीय राजधानी के लिए स्वच्छ जलमार्ग, मज़बूत पर्यटन संभावनाएँ और एक हरित भविष्य लेकर आएगा।https://x.com/sarbanandsonwal/status/1990757099350208733/photo/1

%d bloggers like this: