यूक्रेन पर रूस का हमला ‘यूरोप के लिए काला दिन’ : जर्मन चासंलर

बर्लिन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने यूक्रेन पर रूस के हमले की बृहस्पपतिवार को कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘यूक्रेन के लिए एक भयावह दिन और यूरोप के लिए ‘काला दिन’ करार दिया।

स्कोल्ज ने कहा कि यूक्रेन पर ‘‘रूसी आक्रमण अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है। इसे किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जर्मनी, (रूसी) राष्ट्रपति के इस कृत्य की यथासंभव कड़ी निंदा करता है।’’

जर्मन चांसलर ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम यूक्रेन एवं उसकी जनता के साथ एकजुट हैं। रूस को तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि जर्मनी इस संबंध में जी7, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ के ढांचे के तहत करीबी समन्वय करेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: